मराठा आंदोलन हुआ हिंसक, प्रदर्शनकारियों ने रोकी ट्रेन सेवाएं, बसों में लगाई आग, ऑटो सेवा बाधित

Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 02:14 PM IST

सुर्खियां

मराठा आंदोलन हुआ हिंसक, प्रदर्शनकारियों ने रोकी ट्रेन सेवाएं, बसों में लगाई आग, ऑटो सेवा बाधित

ओला और उबर ने अपने किराए में भारी बढ़ोत्तरी की।
Jul 25, 2018, 2:00 pm ISTNationAazad Staff
Protest
  Protest

महाराष्ट्र में मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर चल रहा राज्यव्यापी प्रदर्शन हिंसक हो चुका है। कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने पदराव, आगजनी कर बंद का आह्वान किया है। प्रदर्शन कारियों ने सड़क यातायात मुंबई, ठाणे, नवीं मुंबई और महाराष्ट्र के कई जगहों पर बुधवार की सुबह बंद रहे।

प्रदर्शनकारियों का प्रदर्शन इताना उग्र होता जा रहा है कि इसका असर लोक ट्रेन पर भी पड़ता दिख रहा है। जोगेश्वरी स्टेशन पर वेस्टर्न रेलवे की फास्ट लोकल सर्विस को रोका गया। इस कारण लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं मराठा प्रदर्शनकारियों ने मुंबई में ईस्टर्न हाईवे को किया ब्लॉक। बोरीवली में प्रदर्शन को देखते हुए ऑटो सेवा बंद कर दी गई है।

-

रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। करीब 40 रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और गवर्नमेंट रेलवे पुलिस पर्सनल (आरपीपी) को दादर, सीएसएमटी और 20 को कुर्ला में तैनात किया गया है। नवी मुंबई में स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए हैं।

गौरतलब है कि 27 वर्षीय काकासाहब शिंदे औरंगाबाद में एक पुल से गोदावरी नदी में कूद गया था। उसे नदी से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद ये आदोलन और ज्यादा उग्र हो गया।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!