Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 03:09 PM IST
मराठा आरक्षण की मांग को लेकर महाराष्ट्र के कई इलाकों में आंदोलन उग्र और हिंसक हो गया है। मराठा समुदाय ने नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन कर लहे है।
औरंगाबाद में आरक्षण की मांग को लेकर एक युवक ने गोदावरी नदी में कूद कर खुदकुशी कर ली। युवक की मौत के बाद लोग सड़कों पर उतर आए। नाराज लोगों ने महाराष्ट्र के कई इलाकों में तोड़फोड़ की।गई जगहों पर गाड़ियों-बसों को निशाना बनाया गया।
-इस बीच महाराष्ट्र के कई इलाकों में कोल्हापुर, सातारा, सोलापुर, पुणे और मुंबई में हालात काफी तनावपूर्ण है। इस आंदोलन का असर ठाणे रायगढ़ में भी देख जा सकता है।
हांलांकि ये बात सामने आई है कि मराठा समुदाय की नाराजगी को देखते हुए औरंगाबाद प्रशासन ने मराठा क्रांति मोर्चा की अधिकांश मांगों को मान लिया है। और आरक्षण के तहत आत्महत्या करने वाले युवको के परिजन को 10 लाख रुपये मुआवजा देने का वादा किया है। साथ ही उनके छोटे भाई को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!