Monday, Jun 22, 2026 | Last Update : 04:57 AM IST
गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। सभी पार्टी जीत के लिए भरपूर कोशिश कर रही है। वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी पूरे दम-खम के साथ मैदान में हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हालही में हिमाचल प्रदेश में हो चुके चुनाव और गुजरात में होने वाले चुनाव की तैयारियों के लिए 'कड़ी मेहनत' कर रहे रहुल गांधी तारीफ की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी इन चुनावों में विजयी होगी।
मनमोहन सिंह ने कहा कि राजनीति एक ऐसा पेशा है जिसमें कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता और कोई व्यक्ति इसमें सिर्फ प्रयास ही कर सकता है। मीडिया को संबोधित करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि मेरा मानना है कि हमारे उपाध्यक्ष राहुल गांधी बहुत कड़ी मेहनत कर रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि उनकी कोशिशों को जीत का ताज मिलेगा। राजनीति एक ऐसा पेशा है जिसके बारे में कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता. किसी को कुछ पता नहीं होता. व्यक्ति केवल प्रयास करता है।
- ...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!