Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 09:12 PM IST
तृणमूल प्रमुख व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने असम की सीमा से सटे कूच बिहार जिले में एक प्राशासनिक समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) की आलोचना करते हुए कहा है कि एनआरसी की वजह से कई लोग आत्महत्या कर रहे है।
ममता बनर्जी ने इस सम्मेलन के दौरान कहा कि ,“हमने बंगाल और असम के लोगों के बीच कोई भेदभाव नहीं किया। हम दोनों को एक समान मानते है,लेकिन क्या आपने देखा कि एनआरसी की वजह से असम में आत्महत्याएं हो रही है। हम पड़ोसी है। क्या आपको दुख नहीं हुआ? ममता ने आगे कहा कि एक व्यक्ति का नाम एनआरसी सूची में नहीं था लेकिन उसकी पत्नी और बच्चे का नाम उस सूची में दर्ज है। जिससे वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हुआ।” ममता ने कहा कि हमारे राज्य में लोग शांतिपूर्वक तरीके से भाईचारे के साथ रह रहे हैं। लेकिन कुछ लोग यह बर्दाश्त नहीं कर सकते।
-इस सम्मेलन के दौरान ममता ने भाजपा पर भी तंज कसते हुए कहा कि भाजपा वह धार्मिक आधार पर लोगों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास और संस्कृति संप्रदायवाद या धर्मांधता को प्रोत्साहित नहीं करते।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!