मोदी सरकार घर बैठे 50,000 रुपए कमाने का दे रही है मौका, ऐसे करे आवेदन

Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 04:44 AM IST

सुर्खियां

मोदी सरकार घर बैठे 50,000 रुपए कमाने का दे रही है मौका, ऐसे करे आवेदन

भारत नेट प्रोजेक्ट के लिए मोदी सरकार लोगो (Logo) डिजाइन करवा रही है। जीतने वाले को 50,000 रुपए का मिलेगा इनाम।
May 4, 2018, 2:21 pm ISTNationAazad Staff
Bharatnet
  Bharatnet

केंद्र सरकार ने ग्रामीण भारत में इंटरनेट पहुंचाने के लिए ‘भारत नेट' नामक एक नए प्रोजेक्ट की शुरूआत की है। इस प्रोजेक्ट के जरिए 2.5 लाख ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइवर से जोड़ा जाएगा। इस प्रोजेक्ट में एक छोटा सा काम करने के बदले 50 हजार कमाने का मौका दे रही है। इससे जुड़ने व हिस्सा लेने के लिए आपको 15 मई से पहले अपनी एंट्री करानी अनिवार्य होगी।

इस काम के लिए मोदी सरकार देगी इनाम -  अगर आप डिजाइनिंग में माहिर हैं, तो यह आयोजन आपके काफी काम का है। दरअसल मोदी सरकार भारतनेट प्रोजेक्ट के लिए नया लोगो तैयार करवा रही है। इसे वह आम लोगों की भागीदारी से पूरा करना चाहती है। इस लोगो को तैयार करने के बाद आपको इसे सब्म‍िट करने के लिए भी कहीं नहीं जाना है।आपको इसे ऑनलाइन ही जमा करना है।

-

इस प्रोजेक्ट के लिए भेजे गए लोगो में से जिसका लोगो सबसे अच्छा होगा उसे 50 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही संतोषजनक काम करने पर 10-10 हजार रुपए दिए जाएंगे। ये राशि सरकार 5 लोगों को देगी। इससे जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप www.mygov.in/task/bharatnet-logo-design-contest/ पर जाकर जानकारी प्राप्त कर ले सकते है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!