Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 09:40 AM IST
मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली बस सेवा बेस्ट की हड़ताल आज खत्म हो गई है।गौरतलब है कि मुंबई में बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं यातायात (बेस्ट) के 33,000 से अधिक कर्मी अपनी कई मांगों को लेकर 8 जनवरी की मध्यरात्रि से हड़ताल पर चले गए थे जिससे शहर में बस सेवा ठप पड़ गई और रोजाना यात्रा करने वाले कम से कम 25 लाख लोग प्रभावित हुए।
बेस्ट के पास लाल रंग की 3,200 से अधिक बसें हैं जो शहर के अलावा निकटवर्ती ठाणे जिले और नवी मुंबई में सेवाएं देती हैं। यह लोकल ट्रेन के बाद मुंबई में यातायात का सबसे बड़ा साधन है। बता दें कि इन बसों से लगभग 80 लाख यात्री रोजाना यात्रा करते हैं। कर्मी उच्च वेतन, घाटे में चल रही बेस्ट का बजट बृहन्मुंबई महानगर पालिका में जोड़े जाने और नए भत्ते समझौते पर विचार-विमर्श सहित अनेक मांगें कर रहे थे।
-लोगों को परेशानी से बचाने के लिए सरकार ने शुक्रवार को तकरीबन 300 स्कूली बसें, निजी बसें और महाराष्ट्र स्टेट ट्रांसपोर्ट की बसे चलाई थी। शुक्रवार को ही परिवहन मंत्रालय में निजी और स्कूली बस ऑपरेटरों की बैठक में अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया गया।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!