Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 05:07 PM IST
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए आज 230 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। इस बार 2899 उम्मीदवार मैदान में हैं, इनकी किस्मत का फैसला 5 करोड़ 4 लाख 95 हजार 251 मतदाता करेंगे जिसमें 2 करोड़ 41 लाख 30 हजार 390 महिलाएं और 1389 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। बता दें कि चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर 2018 को घोषित किए जाएंगे।
मध्यप्रदेश में लंबे समय से भाजपा की सरकार है। भाजपा एक बार फिर से जीत का चौका लगाना चाहती है। जबकि कांग्रेस अपना वनवास खत्म कर सत्ता में वापसी करना चाहती है। ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश में नवंबर 2013 में मतदान हुए थे। जिसमें भाजपा ने 230 सीट में से 165 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं कांग्रेस के खाते में मात्र 58 सीट ही आई थीं।
-अगर 2013 से पहले 2008 के विधानसभा चुनाव नतीजों की बात करें तो भाजपा के खाते में 230 में से 143 सीटें आई थीं। जबकि कांग्रेसी के खाते में सिर्फ 71 सीटों ही आई थीं। अगर 2003 की बात की जाए तो भाजपा 230 में से 173 और कांग्रेस 38 सीटें ही मिली थी।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!