Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 04:39 AM IST
आगामी लोकसभा चुनावों और बिहार के विधानसभा चुनावों के मद्दे नजर बिहार में कांग्रेस पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मदन महोन झा को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। बता दें कि पिछले कई महीनों से बिहार प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चा हो रही थी, लेकिन, मंगलवार को कांग्रेस आलाकमान की ओर से मदन मोहन झा पर मुहर लग गई। मदन मोहन झा कांग्रेस के एमएलसी हैं। ज्ञात हो कि मदन मोहन बिहार के मुख्य मंत्री रह चुके है।
बता दें कि मदन महोन झा के अलावा बिहार में चार और कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इनमें अशोक कुमार, कोकाब कादरी, श्याम सुंदर (धीरज) और समीर कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी दी गई है।
-राहुल गांधी ने अखिलेश प्रसाद सिंह को कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बनाया है। मदन मोहन झा बिहार विधानपरिषद के सदस्य नियुक्त किए गए तो वहीं अखिलेश प्रसाद सिंह सांसद। पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने झा और सिंह की नियुक्ति की है।इसके साथ ही बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की 23 सदस्यीय कार्य समिति और 19 सदस्यीय सलाहकार समिति का भी गठन किया गया है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!