Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 04:22 PM IST
साेलहवीं लोकसभा के दिवंगत सदस्य हुकूम सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही आज दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी। हुकूम सिंह का निधन तीन फरवरी को उत्तर प्रदेश के नोएडा में हुआ। महाजन ने कहा, “हम अपने साथी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं। मुझे विश्वास है कि शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करने में यह सदन मेरे साथ है।” सदन ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अध्यक्ष ने कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी।
1974-77, 1980-89 एवं 1996-2014 की अवधि के दौरान हुकूम सिंह सात बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। वर्ष 1983-85 के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष पद को भी सुशोभित किया। वर्ष 1985-86 की अवधि में उत्तर प्रदेश शासन में राज्य मंत्री और तत्पश्चात् वर्ष 1986-89 एवं 1996-2004 के दौरान कैबिनेट मंत्री के पद पर कार्य करते हुए उन्होंने अपने प्रशासनिक कौशल का भी परिचय दिया।”
-भारतीय सेना में कैप्टन के रूप में भी देश की सेवा की और 1965 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में बहादुरी से हिस्सा लिया।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!