Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 06:04 PM IST
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने संसद के बजट सत्र की पूर्वसंध्या पर 28 जनवरी की शाम को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को शाम साढ़े सात बजे संसद के ग्रंथालय भवन के कमेटी कक्ष में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को इस बैठक में उपस्चीत करने को कहा है। आपको बता दें कि इस बैठक में बजट सत्र के दौरान उठने वाले संभावित मुद्दों और सदन के कार्यसंचालन को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा।
-गौरतलब है कि संसद का बजट सत्र 29 जनवरी को शुरू हो रहा है। इस वर्ष बजट को दो भागों में पेश किया जाएगा पहला सत्र 29 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा। बता दें कि आम बजट को एक फरवरी को पेश किया जाएगा। वहीं सत्र का दूसरा भाग 5 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगा। इस बजट सत्र में 31 बैठके होगी।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!