Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 07:27 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सीमावर्ती उत्तर २४ परगना जिला और औद्योगिक नगर दुर्गापुर में रैलियों के साथ आगामी लोकसभा चुनाव २०१९ की राज्य में भाजपा(BJP) के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रहे है। राज्य के दो क्षेत्रों में होने वाली इस रैली को राजनीतिक स्तर पर बहुत ही खास माना जा रहा है। सूत्रों की माने तो आयोजन स्थल ठाकुरनगर में मतुआ समुदाय की अच्छी खासी आबादी है। यह समुदाय पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) से यहां आया था।
मतुआ संप्रदाय की महारानी वीणापाणि देवी के घर के नजदीक रैली का आयोजन किया जा रहा है। मतुआ समुदाय लोगों की आबादी यहां लगभग ३० लाख होने का अनुमान है। उत्तर और दक्षिण २४ परगना जिले में कम से कम पांच लोकसभा सीटों पर इस समुदाय का प्रभाव है। इस लिए इस रैली को खास माना जा रहा है।
-दुर्गापुर रैली का आयोजन राज्य में बीजेपी के ‘गणतंत्र बचाओ कार्यक्रम’ के तहत किया जा रहा है। औद्योगिक नगर दुर्गापुर आसनसोल लोकसभा क्षेत्र के नजदीक है। बता दें कि सिलिगुड़ी में ८ फरवरी को पीएम मोदी की तीसरी रैली का आयोजन किया गया है।
केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो आसनसोल का प्रतिनिधित्व करते हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने कहा, ‘हमारे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने २३ जनवरी को मालदा की रैली से बंगाल में चुनाव अभियान की शुरुआत की थी।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!