Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 12:22 AM IST
लोकसभा चुनाव २०१९ के लिए भाजपा ने अब तक उम्मीदवारों की १६वीं सूची जारी की है। १६वीं सूची में भाजपा ने ६ उम्मीदवारों को टिकट दिया है। भाजपा ने आजमगढ़ सीट से भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को मैदान में उतारा है। बता दें कि इस सीट से बुआ-बबुआ की जोड़ी से बबुआ यानि अखिलेश यादव भी चुनाव लड़ने वाले हैं।
भाजपा द्वारा जारी की गई इस सूची में मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से मनोज कोटक, उत्तर प्रदेश की फिरोजाबाद सीट से चंद्र सेन जादूं, मैनपुरी से प्रेम सिंह शाक्या, राय बरेली से दिनेश प्रताप सिंह और मछलीशहर से वी पी सरोज को भी टिकट दिया गया है।
-गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की कुल ८० लोकसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान संपन्न होगा। राज्य में लोकसभा चुनाव के मतदान का पहला चरण ११ अप्रैल को शुरू होगा, जबकि सातवां एवं अंतिम चरण १९ मई को होने वाले मतदान के साथ संपन्न होगा। मतों की गणना २३ मई को की जाएगी।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!