Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 09:19 PM IST
इंडोनेशिया के जकार्ता से पांकल पिनांग शहर जा रहा एक घरेलू यात्री विमान सोमवार सुबह उड़ान भरने के ठिक 13 मिनट बाद समुद्र में क्रैश हो गया। इस विमान में 188 लोग सवार थे। इनमें तीन बच्चों समेत 181 यात्री, दो पायलट और पांच अन्य क्रू मेंबर्स सवार थे। जानकारी के मुताबिक टेक ऑफ करने के करीब 13 मिनट बाद ही प्लेन का रडार से संपर्क टूट गया था। जिसके बाद प्लेन का तलाशी अभियान शुरू किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक क्रैश हुए विमान का मॉडल बोइंग 737 MAX 8 था।
विमान, संपर्क टूटने वाली जगह से करीब दो नॉटिकल मील (3.7 किलोमीटर) दूर कारावांग की खाड़ी में क्रैश हुआ। इस विमान में इंडोनेशिया के वित्त मंत्रालय के 20 अधिकारी भी सवार थे।
यह हादसा इंडोनेशिया के विमान हादसों में सबसे बड़ा हादसा माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक उड़ान के ठिक 13 मिनट बाद प्लेना का संपर्क रडार से टूट गया था।
लॉयन एयर फ्लाइट जेटी-610 स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 6:20 बजे टेकऑफ हुआ था। जानकारी के मुताबिक, गायब होने से पहले प्लेन 5000 फीट की ऊंचाई तक पहुंच चुका था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी ऊंचाई लगातार कम होती गई। संपर्क टूटने से ठीक पहले विमान करीब 3650 फीट की ऊंचाई पर था। साथ ही इसकी स्पीड भी बढ़ रही थी।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!