Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 06:33 PM IST
चारा घोटाला के चार मामलों में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो व पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव की हालत ठीक नहीं हैं। उनकी तबीयत एक बार फिर से नासाज हो गई है। वे फिलहाल ठीक से चल भी नहीं पा रहे हैं। उनके पैरों में गहरा घाव और उपर तक सूजन हो गया है। उनके पैर में घाव हो गए हैं, जो लगातार एंटी-बायोटिक दिए जाने के बाद भी ठीक नहीं हो पा रहा है। उनकी हालत दो-तीन दिन से स्थिति गंभीर बनी हुई है।
सूत्रों से ये जानकारी मिली है कि किडनी में संक्रमण बढ़ गया है और वह ठीक तरीके से काम नहीं कर रही है। डॉक्टरों की मानें तो अगले दो-तीन दिन में लालू की सेहत नहीं सुधरी तो उन्हें इलाज के लिए रांची से बाहर किसी अच्छे अस्पताल में भेजे जाने पर विचार किया जा सकता है।
-डॉक्टरों के मुताबिक उनका क्रिटनिन बढ़कर 1.85 हो गया है, जो कि किडनी के सही तरीके से फंक्शन नहीं होने का सूचक है। लालू का शुगर लेवल भी 190 तक पहुंच गया है। टोटल ब्लड काउंट 12100 हो गया है। यह शरीर में घातक संक्रमण को बताता है। यह काफी खतरनाक है। वहीं रक्तचाप सामान्य है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!