Monday, Jun 22, 2026 | Last Update : 07:50 AM IST
केंद्र सरकार ने इंडियन फूड ब्रांड के रूप में 'खिचड़ी' को पेश करने की मंजूरी दे दी है। भारतीय भोजन खिचड़ी को इंडियन फूड ब्रांड में 4 नवंबर को राष्ट्रीय भोजन के रुप में पेश किया जाएगा। बता दें कि 4 नवंबर को विश्व खाद्य दिवस है जिसकी तैयारिया जोरों शोरों से चल रही है।
खिचड़ी को राष्ट्रय स्तर पर पेश करने के लिए खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय ने ये प्रस्तान दिया था। जिसके बाद सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। खिचड़ी को लेकर मंत्रालय का तर्क है कि चाहे अमीर हों या गरीब, 'खिचड़ी' सबका पसंदीदा खाना है।
-'खिचड़ी' को व्यंजनों का राजा बताया गया है। इसमें चावल, दाल, हरी सब्जियां और सीमित मात्रा में मसाले रहते हैं, जिससे यह काफी स्वादिष्ट भी होती है। खिचड़ी बहुत कम खर्च में और कम वक्त में बन जाती है।
4 नवंबर को विश्व खाद्य दिवस के मौके पर दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। एस कार्यक्रम के दौरान शेफ की एक टीम 800 किलो 'खिचड़ी' बनाएगी जो ज्वार, बाजरा और दाल से बनाई जाएगी। इसके साथ ही इसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जाएगा।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!