Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 04:46 AM IST
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दिन जैसे जैसे नजदिक आ रहे है राजनीति में सियासी सरगर्मी तेज होती नजर आ रही है। इस चुनाव में लोगों को अपनी पार्टी की तरफ आकर्शित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नमो ऐप के जरिए कर्नाटक में बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि समाज में लिंगानुपात बेहतर होना जरूरी है. उन्होंने कहा कि महिलाएं मान जाएं तो पूरा परिवार उस बात को मान लेता है।
इस दौरान पीएम मोदी ने बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वोटरों तक सही बात पहुंचाने की ताकत उन्हीं में है। चुनाव जितने के लिए महिला कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल तक सरकार के कार्यों को पहुंचाना होगा। महिला कार्यकर्ता वोटर्स को आसानी से अपनी बात समझा सकती हैं। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बूथ जीतने पर फोकस करें, चुनाव अपने आप जीत जाएंगे।
-इस दौरान पीएम ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान को सफल बनाने की अपील की। नमो ऐप के जरिए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कर्नाटक में कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करेंगे। हमारा देश महिलाओं के विकास से महिला संचालित विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। हमारी पार्टी इसी विचारधारा में भरोसा करती है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!