विधानसभा स्पीकर के चुनाव के लिए आज होगा घमासान, जाने किस पार्टी को मिलेगा जीत का ताज

Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 12:27 AM IST

सुर्खियां

विधानसभा स्पीकर के चुनाव के लिए आज होगा घमासान, जाने किस पार्टी को मिलेगा जीत का ताज

कर्नाटक में शुक्रवार को 12.30 बजे विधानसभा स्पीकर का चुनाव होगा।
May 25, 2018, 10:01 am ISTNationAazad Staff
HD Kumaraswamy
  HD Kumaraswamy

कर्नाटक में शुक्रवार को विश्वासमत साबित करने से पहले भी कुमारस्वामी को विधानसभा में अपनी ताकत दिखानी होगी। बहुमत साबित करने से पहले भाजपा और जेडीएस-कांग्रेस उम्मीदवारों में से कोई एक विधानसभा अध्यक्ष के लिए चुना जाएगा। गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी परमेश्वर को गठबंधन सरकार में उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। शेष मंत्रिमंडल का गठन विश्वास मत अर्जित करने के बाद किया जाएगा।

इस पद के लिए भाजपा की तरफ से 5 बार विधायक रह चुके सुरेश कुमार ने नॉमिनेशन फाइल किया है। उन्होंने विधानसभा सचिव एस मूर्ति के समक्ष गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल किया।वहीं कुमारस्वामी की ओर से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार इस पद के लिए दावेदार चुने गए हैं। कांग्रेस ने बड़ी ही आसानी से अपने उम्मीदवार के स्पीकर चुने जाने का दावा किया है। वहीं, सुरेश कुमार ने कहा कि 12.30 बजे चुनाव हैं और इसके बाद आपको नतीजे पता चल जाएंगे।

-

बता दें कि कर्नाटक विधानसबा में कुल 224 सीटें हैं। जिसमें दो सीटों पर मतदान नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री कुमारस्वामी दो सीटों पर चुनाव जीतें हैं। इसलिए उनकी एक सीट कम हो जाएगी।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!