Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 02:56 PM IST
कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति में चुनावी सरगर्मी रफ्तार पकड़ती जा रही है। कर्नाटक में शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू करन रहे है।
इस इस रैली में अपनी ताकत दिखाने के लिए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके सभी मंत्री हसन पेट में जमा हैं। कांग्रेस नेता दावा कर रहे हैं कि यहां लाखों की तादाद में लोग रैली में शामिल हो सकते हैं. रैली के बाद राहुल गांधी का आज का दूसरा प्रोग्राम दिन में 2 बजे कर्नाटक के कोप्पल जिले में है।
-बहरहाल इस चुनावी रैली को देखती हुए प्रदेश भाजपा प्रमुख और कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। बीएस येदियुरप्पा ने राहुल गांधी के मंदिर यात्रा पर तंज सकते हुए उन्हें ‘चुनावी हिंदू’ बताया है।
इतना ही नहीं येदियुरप्पा ने यह दावा भी किया कि राहुल कांग्रेस मुक्त कर्नाटक के भाजपा के सपने को पूरा करेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि वह चुनावी हिंदू राहुल गांधी का बेल्लारी में हार्दिक स्वागत करते हैं।कांग्रेस अध्यक्ष कांग्रेस मुक्त कर्नाटक के हमारे सपने को पूरा करेंगे।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!