Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 05:57 PM IST
समुंद्र में दुश्मनों को तबाह करने के लिए भारतीय नौसेना में जल्द ही स्कॉर्पीन श्रेणी का एक नया सबमरीन शामिल होने जा रहा है जिसका नाम 'करंज' है। यह सबमरीन (पनडुब्बी) को 31 जनवरी को मुंबई के मझगांव डॉकयार्ड से लॉन्च किया जाएगा।
करीब 70 हजार करोड़ रुपये के डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी कार्यक्रम को प्रॉजेक्ट-75 इंडिया नाम दिया गया है। इसके लिए आगामी छह फरवरी को अक्सेप्टेंस ऑफ निसेसिटी (एओएन) की समय सीमा खत्म हो रही है, लेकिन भारतीय शिपयार्ड और विदेशी सहयोगी को चुनने की दिशा में ‘कोई ठोस प्रगति’ नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए एओएन को पहली बार नवंबर 2007 में जारी किया गया था, जिसे अब फिर बढ़ाया जाएगा।
-इसकी लंबाई- 67.5 मीटर है वहीं अगर इसकी ऊंचाई की बात करें तो 12.3 मीटर दर्ज की गई है। इसका वजन- 1565 टन है। अपने आधुनिक फीचर्स और सटीक निशाना लगाने की खूबी से यह चीन और पाकिस्तान जैसे देशों की मुश्किलें बढ़ा देगा। 'करंज' सबमरीन युद्ध की किसी भी स्थिति में पास होने की पूरी संभावना रखता है।
आईएनएस कलवरी को 14 दिसंबर 2017 को प्रधानमंत्री ने देश के नाम समर्पित किया गया था। इस पनडुब्बी को मझागांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने तैयार किया है। भारतीय नौसेना में इसके कई तरह के परीक्षण के बाद शामिल किया जाएगा। नौसेना की मानें तो यह पनडुब्बी ‘मेक इन इंडिया’ की पहचान है, क्योंकि यह स्वदेशी समरीन है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!