Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 02:41 AM IST
13 साल की छोटी सी उम्र में जहां हर बच्चा पढ़ाई पर फोक्स करता है वहीं दुबई में रहने वाला एक ऐसा भारतीय बच्चा है जो आज अपनी सॉफ्टवेयर कंपनी चला रहा है। आदित्यन राजेश नाम के इस भारतीय ने मात्र 9 साल की कम उम्र में पहला मोबाइल एप्लिकेशन ऐप बना लिया था और आज आदित्यन राजेश दुबई में एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी का मालिक है।
इस कंपनी का नाम ‘ट्रिनेट सॉल्यूशंस’ है। आदित्यन की कंपनी दूसरों के लिए वेबसाइट डिजाइन करने का काम करती है। अभी तक उनकी टीम ने 12 क्लाइंट्स के साथ काम किया है और उन्हें अपने डिजाइन और कोडिंग की सर्विस फ्री में दी है। इस कंपनी में फिलहाल तीन कर्मचारी हैं जो आदित्यन के ही स्कूल के दोस्त और स्टूडेंट हैं।
-आदित्यन राजेश का जन्म केरल के थिरूविला में हुआ था। आदित्यन जब पांच साल के थे तब वह अपने परिवार के साथ दुबई आ गए थे। आदित्यन ने 5 साल की उम्र से ही कम्प्यूटर का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था। आदित्यन ने ऐप बनाने का काम हालांकि पहले शौकिया तौर पर शुरू किया था लेकिन अब उनके क्लाइंट्स है। आदित्यन राजेश की कंपनी लोगों के लिए वेबसाइट डिजाइन करती है साथ ही कोडिंग की सर्विस भी देती है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!