Monday, Jun 22, 2026 | Last Update : 07:49 AM IST
जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने दिल्ली में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को मुलाकात की इस मुलाकात में कश्मीर की स्थिती के साथ साथ विकास के मुद्दो पर चर्चा की गई। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर के हालात व वार्ता प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई।
इसके अलावा साल 2015 में राज्य को दिए 80 हजार विषेश पैकज के तहत कार्यों की समिक्षा भी की गई। इस बैठक के बाद महबूबा मुफ्ती ने कहा की पिछले कुछ दिनों से राज्य के स्थिति में सुधार आया है।
-क्योंकि हिंसा में उल्लेखनीय कमी आई है। राजनाथ सिंह के साथ एक घंटे की मुलाकात के बाद महबूबा ने यह बात कही।
तीन दिन पहले केंद्र सरकार ने इंटेलिजेन्स ब्यूरो के पूर्व निदेशक दिनेश्वर शर्मा को, राज्य में सभी पक्षों के साथ बातचीत करने के लिए विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया है। महबूबा ने बताया, ‘राशियां जारी की जा रही हैं और विकास के कई काम चल रहे हैं. राज्य में एम्स पर भी काम किया जा रहा है.’ गृह मंत्री और मुख्यमंत्री के अलावा इस बैठक में गृह मंत्रालय तथा जम्मू कश्मीर सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!