Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 10:13 PM IST
हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश में सीएम के नाम की घोषणा कर दी गई है। सीएम का पदभार जयराम ठाकुर सम्भालेंगे। बता दें कि जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के 13वें सीएम के रुप में चुने जाने है। 27 दिसंबर को ऐतिहासिक रिज मैदान में वह शपथ ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही यहां एक भव्य कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।पार्टी ने भाजपा शासित 13 राज्यों और पांच सहयोगी दलों वाली सरकारों के मुख्यमंत्रियों को ताजपोशी कार्यक्रम का न्योता दिया है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी शिरकत करेंगे।
-बता दें कि जयराम ठाकुर 5 बार से विधायक हैं। जयराम ठाकुर को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के चुनाव हारने के बाद से ही मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा था। ठाकुर धूमल सरकार में 2007-2012 तक ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री भी रहे हैं। ठाकुर इस बार मंडी के सिराज से विधानसभा के लिए चुने गए हैं।
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों के लिए के लिए हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 44 सीटीं जीतीं, तो वहीं पर कांग्रेस सिर्फ 21 सीटों पर समिट गई।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!