भारतीय रेलवे ने 15 ट्रेनों में फ्लेक्सी फेयर किया खत्म

Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 09:14 PM IST

सुर्खियां

भारतीय रेलवे ने 15 ट्रेनों में फ्लेक्सी फेयर किया खत्म

दिवाली के मौके पर भारतीय रेलवे ने यात्रियों को एक बड़ी राहत देते हुए 15 प्रीमियम ट्रेनों से फ्लेक्सी फेयर पूरी तरह से खत्म कर दिया है। फ्लेक्सी फेयर की शुरुआत सितंबर 2016 में शुरू हुई थी। जिसके तहत यात्रियों को केवल 10% सीट सामान्य किराए पर मिलती थीं।
Nov 1, 2018, 9:47 am ISTNationAazad Staff
Train
  Train

भारतीय रेलवे ने त्योहारों को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को बड़ी राहत दी है।  बुधवार को रेलवे ने 15 ट्रेनों से फ्लेक्सी किराया पूरी तरह से हटाने की घोषणा की है। बता दें कि इन ट्रेनों में फ्लेक्सी फेयर की वजह से 50 प्रतिशत सीटें ही बुक हो पाती थीं। वहीं 32 ट्रेनों में सीजन ऑफ के दौरान फ्लेक्सी फेयर सिस्टम लागू नहीं होगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि 101 ट्रेनों में अभी भी ये योजना लागू रहेगी।

उन्होंने आगे कहा कि फ्लेक्सी फेयर के कारण कुछ ट्रेनों में हर रोज सीटें खाली रह जाती थीं। इसी वजह से इन 15 ट्रेनों से इस सिस्टम को हटाने का फैसला किया है। इसके बाद उम्मीद है कि ट्रेनों सीटें खाली नहीं रहेंगी और टिकटों की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं होगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल की मानें तो यह रेलवे और यात्रियों दोनों के लिए फायदेमंद है।

-

जानकारी के लिए बता दें कि रेलवे ने सितंबर 2016 को फ्लेक्सी फेयर की शुरूआत की थी। इनमे 44 राजधानी, 46 शताब्दी और 52 दुरंतों ट्रेने शामिल थी।  इसके तहत किराया मांग के हिसाब से घटता-बढ़ता है। लेकिन यात्रियों को सस्ती के बजाय महंगी ही टिकट मिलती थी। कभी-कभी टिकटों के दाम हवाई यात्रा से भी ज्यादा हो जाते थे।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!