RRB १ लाख ३१ हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती, जाने कब होगा नोटिफिकेशन जारी

Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 08:18 AM IST

सुर्खियां

RRB १ लाख ३१ हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती, जाने कब होगा नोटिफिकेशन जारी

RRB २०१९ -२० में २ लाख ३० हजार पदों पर भर्तियां करने वाला है। इस साल १ लाख ३१ हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसका नोटिफिकेशन फरवरी या मार्च में जारी किया जाएगा।
Feb 2, 2019, 11:49 am ISTNationAazad Staff
RRB
  RRB

अगर आप रेलवे में सरकारी नौकरी करना चाहते है तो रलेवे भर्ती बोर्ड (RRB) इस साल १ लाख ३१ हजार पदों पर बंपर भर्ती करेगा जो २०१९ की सबसे बड़ी भर्ती मानी जा रही है। बता दें कि रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में इस बात की जानकारी दी थी कि वो आने वाले दिनों में रेलवे में बंफर भर्ती निकालेंगे।

रेलवे साल २०१९ में २ लाख ३०  हजार पदों पर भर्ती करने वाला है ये भर्तियां दो फेज में निकाली जाएगी। पहले फेज की भर्ती १.३१ लाख पदों पर इसी साल होगी, जबकि दूसरे फेज की भर्ती ९९ हजार पदों पर अगले साल यानि २०१२० में होगी। रेलवे भर्ती बोर्ड को दो साल में ४ लाख भर्तियां करनी हैं।

-

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) पहले फेज की १ लाख ३१ हजार पदों पर भर्ती का नॉटिफिकेशन इस साल फरवरी या मार्च में जारी कर सकता है और दूसरे फेज की भर्ती का नॉटिफिकेशन २०२० के मई-जून में जारी किया जाएगा। साल २१०८ में आरआरबी ने ग्रुप सी एएलपी, टेक्नीशियन के जैसे पदों पर ६० हजार से ज्यादा पदों पर आवेदन निकाले थे।  इसके अलावा २०१८ में ही ग्रुप डी के ६२ हजार ९०७ पदों पर भी भर्ती निकाली थी। दोनों ग्रुप की भर्ती प्रक्रिया अभी चल रही है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!