Monday, Jun 22, 2026 | Last Update : 02:05 AM IST
हर साल की तरह इस साल भी नौसेना ने गेटवे ऑफ इंडिया के सामने कार्यक्रम का आयोजन किया है जिसके तहत गेटवे ऑफ इंडिया को शानदार तरिके से सजाया गया है। यहां सेना ने गेटवे के सामने 'बीटिंग द रिट्रीट' का आयोजन किया। जिसे देखने के लिए लोगों का एक बड़ा हुजूम समारोह के लिए उमड़ पड़ा है।बता दें कि कुछ दिन पहले ही सेना ने इसके लिए अभ्यास किया था। तब भी सैकड़ों लोग रिहर्सल देखने पहुंचे थे।
गौकतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच हुए 1971 के युद्ध में भारत की विजय का जश्न मनाने के लिए हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। उस युद्ध में भारतीय नौसेना की मिसाइल बोट्स ने कराची हार्बर पर हमला किया था। हमले में पाकिस्तान के चार पोतों को डुबो दिया था। साथ ही हार्बर के ईंधन क्षेत्रों को भी बर्बाद कर दिया था। तब 500 से भी अधिक पाकिस्तानी नौसैनिक मारे गए थे।
-नौसेना दिवस की पूर्व संध्या पर नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने देश को संबोधित किया। उन्होंने इस मौके पर सभी नौसैनिकों को शुभकामनाएं दी हैं और देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा का आश्वासन दिलाया।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!