Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 06:04 AM IST
इंडियन एयरफोर्स का MiG 27 विमान उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही क्रैश कर गया। रूटीन मिशन के दौरान इंडियन एयरफोर्स का MiG 27 कुछ तकनीकी गड़बड़ी के कारण क्रैश कर गया जिसके बाद विमान गिर पड़ा और धूं-धूं कर जलने लगा।
बता दें कि ये हादसा आज सुबह राजस्थान के जोधपुर के छोटे से गांव देवलिया में हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पायलट की जान बच गई है। फिलहाल इस मामले में जांच के आदेश दिए गए है। हालांकि विमान मैदानी इलाके में गिरने के कारण आम लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा है।
-वायुसेना की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि विमान रुटीन मिशन के दौरान क्रैश हुआ. इस हादसे की जांच के आदेश भी दिए गए हैं.जिस जगह ये विमान क्रैश हुआ है, वह पूरी तरह से मैदानी इलाका है. हादसा होने के बाद मौके पर गांव वालों की भीड़ लग गई. साफ है कि मैदानी इलाका होने के कारण कोई बड़ा नुकसान होने से बच गया
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!