दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकोनॉमी बना भारत

Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 12:13 PM IST

सुर्खियां

दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकोनॉमी बना भारत

वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन सेक्टर की ग्रोथ 5.6 फीसदी से बढ़कर 7.2 फीसदी रही
Mar 1, 2018, 11:26 am ISTNationAazad Staff
Money
  Money

बुधवार को राष्ट्रीय आय के आंकड़े जारी करते हुए चालू वित्त वर्ष के लिए विकास दर के अनुमान को भी 6.5 प्रतिशत से संशोधित कर 6.6 प्रतिशत कर दिया। सीएसओ के अनुसार चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में देश का सकल घरेलू उत्पादन 32.50 लाख करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 30.32 लाख करोड़ रुपये था।

जीडीपी का अनुमान 6.8 फीसदी लगाया गया था। वार्षिक आधार पर देखें तो वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में देश की जीडीपी 7 फीसदी पर रही थी। वित्त वर्ष 2018 में जीडीपी 6.6 फीसदी रहने का अनुमान है वहीं वित्त वर्ष 2017 में जीडीपी ग्रोथ 7.1 फीसदी रही थी।

-

आपको बता दें कि वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही की जीडीपी ग्रोथ 6.3 फीसदी से संशोधित होकर 6.5 फीसदी रही है।
सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में जीवीए में कमजोरी देखने को मिली है और ये वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही की 7.1 फीसदी के मुकाबले 6.4 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में इलेक्ट्रिक सेक्टर की ग्रोथ 7.7 फीसदी से घटकर 6.1 फीसदी रही है। वार्षिक आधार पर वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में इलेक्ट्रिक सेक्टर की ग्रोथ 9.5 फीसदी रही थी।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!