Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 01:22 PM IST
मराठा आरक्षण को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मराठा आरक्षण को लेकर अब तक राज्य सरकार ने दो बार बैठक की है। इस आरक्षण के मद्दे नजर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मराठा आरक्षण का समर्थन किया है। इसके साथ ही गुरुवार को मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस मामले में अहम बैठक करने की बात कही है बता दें कि इस बैठक के दौरान कई अहम फैसलों पर चर्चा कि जा सकती है।
जानकारी के मुताबिक देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि कानूनी रूप से आरक्षण देने के लिए संयुक्त वक्तव्य पर हस्ताक्षर किए गए हैं। राज्य सरकार मराठा संरक्षण के लिए पूर्ण समर्थन में है और हम इसे जल्द से जल्द करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं। मराठा क्रांति मोर्चा की ओर से मराठा आरक्षण की मांग के लिए आंदोलन किया जा रहा है। इसके समर्थन में आम लोग की भीड़ सड़कों पर उतर चुकी है। वहीं इस आंदोलन के दौरान हिंसा बड़काने पर पुलिस कई लोगों को गिरफ्तार भी कर रही है।
-राज्य में 32 फीसदी जनता मराठा है और इस आबादी का एक बड़ा वर्ग सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर है। पिछले कई वर्षों से मराठा समाज आरक्षण की मांग कर रहा है हालांकि उनकी मांगों को स्विकार नहीं किया गया है यहीं कारण है जिसकी वजह से राज्य में विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!