Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 08:04 PM IST
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में महादेव घाट पर माओवादियों ने आईडी ब्लास्ट किया है। माओवादियों द्वार एन्टी लैंड माइंस वेहिकल में ब्लास्ट किए जाने की खबर सामने आई है। इस ब्लास्ट में बीएसएफ के 6 जवानों के घायल होने की खबर आ रही है। जबकि 2 लोगों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक एसपी मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी घायल जवानों को जिला चिकित्सालय लाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के माओवादियों ब्लास्ट करने के बाद जवानों पर भी फायरिंग की।सुरक्षाबल के जवान ड्यूटी कर एक ट्रक से वापस लौट रहे थे। उस वक्त इस वारदात को अंजाम दिया गया। बहरहाल अभी भी इलाके में मुठभेड़ जारी है। जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय से करीब 7 किमी की दूरी पर बुधवार सुबह जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।
- ...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!