एचआरडी ने लॉन्च किया ‘शगुन' पोर्टल, जाने क्या है खास

Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 12:43 AM IST

सुर्खियां

एचआरडी ने लॉन्च किया ‘शगुन' पोर्टल, जाने क्या है खास

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने ‘शगुन' नामक पोर्टल को लाॉच किया है। इस पोर्टल के माध्यम से १५ लाख स्कूलों, ९० लाख शिक्षकों और २५ करोड़ छात्रों को जोड़ा गया है।
Aug 29, 2019, 10:36 am ISTNationAazad Staff
Ramesh Pokhriyal Nishank
  Ramesh Pokhriyal Nishank

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रेमश पोखरियाल निशंक ने बुधवार को 'शगुन' नाम के एक वेब पोर्टल को लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम से स्कूली शिक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी हासिल की जा सकती है। इतना ही नहीं इस पोर्टल के माध्यम से अभिभावक शिक्षा से जुड़ी कोई भी शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे।

पोर्टल को लॉन्च करने के दौरान मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, ''सभी स्कूल की जानकारी अब एक जगह शगुन पोर्टल में मिलेगी।  यह पोर्टल बच्चों के विकास में भी सहयोग करेगा। उन्होंने कहा १३० करोड़ लोगों को शुभकामना देना चाहता हूं क्योंकि शिक्षा से ही मज़बूती मिलती है।

-

रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि दुनिया का सबसे बड़ा स्कूली अभियान शगुन से शुरू हो रहा है। शगुन पोर्टल से देश भर के २५ करोड़ छात्र जुड़े हैं। इसमें सी.बी.एस.ई के केवल २ करोड़ छात्र शामिल हैं। वहीं, २लाख ३०  हज़ार वेबसाइट का एक मंच शगुन पोर्टल होगा। उन्होंने कहा कि इस पोर्ट के जरिए स्कूल का निरीक्षण, सुझाव अभिभावक दे सकते हैं।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!