Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 08:08 PM IST
मुंबई में बीते कई दिनों से रूक रूक कर बारिश हो रही है। बीते सोमवार सुबह से ही मुंबई में हुई तेज बारिश के चलते कई इलाकों में पानी भर गया। सड़कों से लेकर घरों तक हर जगह पानी जमा होने के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में मुंबई में 231.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसे बहुत अधिक भारी बारिश माना जाता है। तो वहीं दूसरी तरफ पूरे शहर में मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही लोगों को हर से बाहर ना निकलनेकी चेतावनी जारी की है। तटीय इलाकों में नेवी को भी अलर्ट कर दिया गया है।
-इसके साथ ही विभाग ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है - 022- 22694725
बता दें कि मुंबई में आज भी बारिश का अलर्ट है। फिलहाल, बीती कल शाम से बारिश थमी हुई है। बारिश के कारण अबतक मुंबई में तीन लोगों की मौत हो गई है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!