Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 12:31 PM IST
उत्तरप्रदेश में भारी बारिश के चलते पिछले 48 घंटे में 33 लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को भी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा 58 पहुंच गया है। वहीं, राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 100 से ज्यादा मकान भी जमींदोज हो गए हैं।
मूसलाधार बारिश की वजह से कई इलाकों में भूस्खलन हो गया है, जबकि कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में पिछले 48 घंटों से रुक-रुककर बारिश होने से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।
-वहीं, हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में शनिवार को 3 लाख 11 हजार 190 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। प्रशासन ने बाढ़ सहायता के लिए 43 नावें तैनात की हैं।
मौसम विभाग ने आज फैजाबाद, बस्ती, गोरखपुर, संतकबीरनगर, इलाहाबाद, संतकबीरदास नगर, आगरा, मथुरा, बुलंदशहर, रायबरेली और फर्रुखाबाद समेत कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!