Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 06:45 PM IST
हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रत्येक कार्यकर्ता अब सीधे पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से जुड़ सकेंगी। इसके लिए कांग्रेस के मोबाइल एप 'शक्ति' की हरियाणा में लांचिंग हो गई है। हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है, जहां शक्ति की शुरुआत हुई।
राज्य में इस एप की शुरुआत प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमित्रा चौहान, सोशल मीडिया विंग की चेयरपर्सन चित्रा सरवारा और कांग्रेस अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने की है।
-आप को बता दें कि राहुल गांधी जब भी कोई दिशा निर्देश देंगे तो वह एक साथ सभी के पास पहुंचेगा। इसके साथ ही इस एप पर राहुल गांधी को यदि कोई सुझाव पसंद आया तो उसे राष्ट्रीय स्तर पर लागू भी किया जाएगा। शक्ति एप से जुडऩे के लिए मोबाइल नंबर 7996479964 जारी किया गया है। इस वाट्सएप नंबर पर किसी भी महिला कार्यकर्ता को अपना वोटर आइडी नंबर डालना होगा। यह नंबर कांग्रेस मुख्यालय की सोशल मीडिया विंग अपने यहां दर्ज कर लेगी।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!