Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 02:40 AM IST
भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों में से एक और २६/११ मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया गया है। आतंकी हाफिज सईद को पाकिस्तान की काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने लाहौर से गुरजांवाला जाते समय गिरफ्तार किया।
पाकिस्तान की पंजाब पुलिस ने बताया कि हाफिज सईद समेत जमात उद दावा से जुड़े १३ लोगों के खिलाफ २३ मामले दर्ज किए गए। जिसमें पता चला है कि वो डोनेशन के नाम पर आंतकी संगठनों को फंडिंग करता था। आतंकी हाफिज को कोट लखपत जेल में रखा जाएगा। हाफिज की गिरफ्तारी को लेकर सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने इसे पाक का नाटक बताया है। बता दें कि हाफिज को ऐसे वक्त गिरफ्तार किया गया है जब कल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अमेरिकी दौरे पर जाने वाले हैं।
-आपको बता दें कि आतंकी हाफिज सईद पाकिस्तान में जमात उद दावा नामक संगठन चलाता है। २००८ में मुंबई हमले का सूत्रधार रहा जिसमें १६४ लोग मारे गए थे। इसी हमले के बाद अमेरिका ने इसके सिर पर एक करोड़ डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है। २००६ में मुंबई ट्रेन धमाकों में भी इसका हाथ रहा है। सन २००१ में भारतीय संसद तक को इसी के आतंकियों ने निशाना बनाया था। हाफिज एनआइए की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल है। भारत सहित अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, रूस और ऑस्ट्रेलिया ने इसके संगठनों को प्रतिबंधित कर रखा है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!