Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 12:27 PM IST
पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी को सांप्रदायिक सद्भाव एवं शांति को बढ़ावा देने के मामले में इस साल के राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार के लिए चुना गया है। गोपालकृष्ण गांधी को यह पुरस्कार दिल्ली के जवाहर भवन में 20 अगस्त को एक विशेष कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया जाएगा। इसके साथ उन्हे एक प्रशस्ति पत्र और 10 लाख रुपये की नकद राशि भी दी जाएगी।
यह पुरस्कार गोपालकृष्ण गांधी को सांप्रदायिक सद्भाव, शांति और भाईचारे के तौर पर दिया जाएगा। गौरतलब है कि यह पुरस्कार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर दिया जाता है। इसे शांति, सांप्रदायिक सद्भाव के संवर्धन और हिंसा के खिलाफ लड़ाई में उनके दीर्घकालिक योगदान की याद में शुरू किया गया था।
-बता दें कि महात्मा गांधी के पोते गोपालकृष्ण गांधी उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार होंगे।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!