Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 08:39 PM IST
वित्त मंत्री अरुण जेटली इस साल एक फरवरी को देश का आम बजट पेश करेंगे। वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) लागू होने के बाद यह देश का पहला बजट होगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने बताया कि बजट सत्र दो हिस्सों में पेश किया जाएगा।
बजट का पहला चरण 29 जनवरी से 9 फरवरी तक होगा। दूसरा चरण 5 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगा। पहले चरण में ही आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। कुल मिला कर 31 दिन का ये सत्र होगा। संसद का बजट सत्र राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के अभिभाषण से शुरू होगा।
-पिछले साल ही आम बजट के साथ रेल बजट को जोड़ दिया गया था। पिछले 92 साल से जारी अलग रेल बजट पेश करने की परंपरा को मोदी सरकार ने खत्म कर दिया था। आपको बता दें कि रेलवे के आय-व्यय का ब्योरा अब आम बजट का ही हिस्सा है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!