उत्तर प्रदेश में 'गौ कल्याण सेस' को मिली मंजूरी,प्रदेश के हर जिले में बनेगा आश्रय स्थल

Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 11:33 AM IST

सुर्खियां

उत्तर प्रदेश में 'गौ कल्याण सेस' को मिली मंजूरी,प्रदेश के हर जिले में बनेगा आश्रय स्थल

आवारा पशुओं की देखभाल व ऱक्षा के लिए योगी सरकार ने मंगलवार को एक बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार प्रदेश के हर जिले में अब आवारा पशुओं के लिए आश्रय स्थल बनाएगी। जिसे कैबिनेट से मंगलवार को मंजूरी मिल गई है। ‘गौ कल्याण सेस’ नाम की इस योजना के तहत हर जिले में बनने वाले आश्रय स्थलों में कम से कम 1000 पशुओं के देखभाल की व्यवस्था होगी। इसके लिए राज्य में गौ कल्याण सेस भी लागू किया गया है।
Jan 2, 2019, 10:16 am ISTNationAazad Staff
Yogi Adityanath
  Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने गौ रक्षा (गाय की देखभाल) के लिए बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश सरकार यूपी के हर जिले में आवारा पशुओं के लिए गोशाला बनाएगी। इन गोशालाओं (आश्रय स्थलों) को बनाने के लिए सरकार नया सेस लेकर आई है,  जिसे ‘गौ कल्याण सेस’ नाम दिया गया है। जिसका उपयोग गोशालाओं को बनाने और उसकी देखभाल के मकसद से किया जाएगा। 

जानकारी  के मुताबकि इन आश्रय स्थलों के लिए विभिन्न विभागों से फंड लिया जाएगा। इनमें एक्साइज आइटम पर 0.5 फीसदी, 0.5 फीसदी टोल टैक्स यूपी एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी की तरफ से, 2 फीसदी मंडी परिषद की तरफ से इस फंड में डाला जाएगा। इस फंड की मदद से हर जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में गौ आश्रय स्थल बनेंगे, यहां कम से कम 1000 आवारा पशुओं के देखभाल की व्यवस्था होगी।

-

मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट में इन फैसलों को लिया गया। इस योजना के लिए सरकार की तरफ से अभी 100 करोड़ रुपये दिए गए हैं। गौवंश आश्रय स्थल बनाने एवं संचालन नीति के निर्धारण के प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिली गई है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!