GATE 2019 का परीक्षा शेड्यूल हुआ जारी यहां करें चेक

Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 01:07 PM IST

सुर्खियां

GATE 2019 का परीक्षा शेड्यूल हुआ जारी यहां करें चेक

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग(जीएटीई 2019) का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। जारी टाइम टेबल के मुताबिक परीक्षा का आयोजन 2, 3 फरवरी और 9,10 फरवरी को किया जाएगा।
Dec 27, 2018, 9:56 am ISTNationAazad Staff
GATE
  GATE

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2019) का एग्जाम शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट- gate.iitm.ac.in पर जारी कर दिया गया है। अभ्यार्थी जिन्होंने साल 2019 में होने वाले GATE एग्जाम के लिए आवेदन किया है वह इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते है।

नवीनतम जानकारी के अनुसार, GATE 2019 का आयोजन आईआईटी मद्रास द्वारा 2, 3 फरवरी और 9, 10 फरवरी 2019 को किया जाएगा।  जानकारी के मुताबिक अगले साल होने वाली परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहले पाली की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे और दूसरे पाली की परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगा।

-

परीक्षा 24 विषयों के आधार पर आयोजित की जाएगी, जिसमें एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, कृषि इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और प्लानिंग, जैव प्रौद्योगिकी, सिविल इंजीनियरिंग, केमिकल   इंजीनियरिंग, इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग, गणित और मैकेनिकल इंजीनियरिंग शामिल हैं।

याद रखने के लिए महत्वपूर्ण तिथियां:

    •    एडमिट कार्ड की ऑनलाइन उपलब्धता: 4 जनवरी, 2019
    •    परिणाम की घोषणा: 16 मार्च, 2019

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!