Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 09:46 AM IST
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में बुधवार को बस की ट्रक से टक्कर हो जाने से 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग इस हादसे में घायल बताए जा रहे है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भार्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक यह घटना सुबह करीब आठ बजे हुई जब राज्य परिवहन की बस अहेरी डिपो से रवाना हुई। बस अलापल्ली जा रही थी।
पुलिस के मुताबिक इस हादसे में मृतकों में छात्र भी शामिल है। इस हादसे के बाद कुछ अज्ञात लोगों ने चार ट्रकों में आग लगा दी इससके साथ ही कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया यह हादसा जिले के इटापल्ली क्षेत्र के गुरुपल्ली गांव के निकट हुआ है। हालांकि अब हालात पर काबू पा लिया गया है।
-अन्य 15 लोगों को मामूली चोटें आईं। इन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने एहतियात के तौर पर दुर्घटना स्थल के आसपास के सभी रास्तों पर सुरक्षा उपायों को बढ़ा दिया है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!