पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रघुनाथ झा का दिल्ली में हुआ निधन

Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 07:29 PM IST

सुर्खियां

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रघुनाथ झा का दिल्ली में हुआ निधन

रघुनाथ झा किडनी की बीमारी से थे ग्रसित।
Jan 15, 2018, 11:40 am ISTNationAazad Staff
Raghunath Jha
  Raghunath Jha

बिहार के पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा का 78 साल की उम्र में दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में देर रात निधन हो गया है। बिहार की राजनीति में प्रमुख हस्ती से पहचाने जाने वाले रघुनाथ का संसदीय जीवन 37 वर्षों का रहा। वे शिवहर से छह बार विधायक रहे, साथ ही गोपालगंज और बेतिया से दो बार सांसद भी रहे।झा जनता दल के गठन के बाद उसके प्रथम प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ सजपा ओर समता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे थे।

रघुनाथ झा 1972 में पहली बार विधायक बने स्वर्गीय झा 90 के दशक में बिहार के सर्वाधिक लोकप्रिय और प्रभावशाली नेताओं में से एक थे. माना जाता है कि लालू प्रसाद यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाए जाने के पीछे भी रघुनाथ झा की महत्वपूर्ण भूमिका थी. उन्होंने 1990 में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी के लिए चुनाव भी लड़ा था. उन्होंने 3 सितंबर, 2015 को राष्ट्रीय जनता दल की प्राथमिक सदस्यता

-

रघुनाथ झा को लालू यादव का करीबी बताया जाता है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने हाल ही में झा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने लालू यादव को जमीन देकर मंत्री पद हासिल किया था। हालांकि साल 2015 में आरजेडी का साथ छोड़ने से पहले रघुनाथ झा ने लालू प्रसाद यावद को चिट्ठी भी लिखी थी।  कभी लालू के करीबी माने जाने वाले झा ने उन पर पक्षपात करने का आरोप लगाया था

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!