भ्रष्टाचार मामले में मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक गिरफ्तार

Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 06:35 PM IST

सुर्खियां

भ्रष्टाचार मामले में मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक गिरफ्तार

4.5 अरब डॉलर के मामले में हुई है नजीब रज्जाक की गिरफ्तारी
Jul 4, 2018, 10:09 am ISTNationAazad Staff
Najib Razak
  Najib Razak

मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक को मंगलवार को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। नजीब और उनके कृपापात्रों पर आरोप है कि उन्होंने 1 एमडीबी में अरबों डॉलर की राशि का हेरफेर किया और उस पैसे को अमेरिका में रियल एस्टेट से लेकर कई चीजों को खरीदनें में इस्तेमाल किया। हालांकि नजीब ने इस बात से इनकार किया। चुनाव में हार के बाद से नजीब के देश छोड़ने पर रोक है। भ्रष्टाचार की व्यापक जांच के केंद्र में नजीब ही बने हुए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रिमांड ऑर्डन देने के बाद भ्रष्टाचार निरोधी जांचकर्ता अधिकारियों ने नजीब को घर से गिरफ्तार किया। बुधवार को अदालत में नजीब पर आरोप तय किया जाएगा। बहरहाल नजीब रज्जाक ने 1 मलेशिया डेवलपमेंट बेरहाद (1एमबीडी) में किसी भी गलत लेन-देन से बार-बार इनकार किया था। साल मई में महातिर मोहम्मद से चुनाव हारने के बाद नजीब को देश छोड़ने से रोक दिया गया था. नजीब और उनके परिजनों से भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी ने पूछताछ भी की थी।

- ...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!