Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 02:06 AM IST
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर का बुधवार सुबह भोपाल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे। खबरों की माने तो दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।
उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक प्रकट किया है। मोदी ने ट्वीट कर अपने शोक संदेश में कहा,“श्री गौर जी के निधन से गहरा दु:ख हुआ। ईश्वर उनके परिवार को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे। ओम शान्ति!”
-इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा,“श्री गौर जी का लम्बा राजनीतिक जीवन जनता-जनार्दन की सेवा में समर्पित था। जनसंघ के समय से ही उन्होंने पार्टी को मज़बूत और लोकप्रिय बनाने के लिए मेहनत की। मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में मध्यप्रदेश के विकास के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे।”
स्वर्गीय गौर के अंतिम संस्कार में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह समेत अन्य आला नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता गौर २००४-२००५ में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और अपनी परंपरागत गोविंदपुरा विधानसभा सीट से १० बार चुनाव जीत थे। गौर का जन्म दो जून १९३० को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुआ था।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!