दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना का निधन

Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 09:23 PM IST

सुर्खियां

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना का निधन

दिल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री मदनलाल खुराना का 82 वर्ष में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक वो पिछले कई समय से बीमार चल रहे थे। रविवार को खुराना की अंतिम यात्रा सुबह 11 बजे उनके निवास स्थान कीर्ति नगर से रवाना हुई इस बीच बीजेपी के कई बड़े नेता और आम आदमी के नेता शामिल रहे।
Oct 29, 2018, 11:28 am ISTNationAazad Staff
Madan Lal Khurana
  Madan Lal Khurana

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मदनलाल खुराना पिछले कई दिनों से बीमार थे। शनिवार रात उनका निधन हो गया। दिल्ली के निगमबोध घाट पर मदन लाल खुराना के पोते ध्रुव खुराना ने उन्हे रविवार को मुखाग्नि दी।

15 अक्टूबर वर्ष 1936 में मदनलाल खुराना का जन्म पाकिस्तान के लैयलपुर (अब फैसलाबाद) में हुआ था। भाजपा के वरिष्ठ नेता मदनलाल खुराना वर्ष 1993 से 1996 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर रहे थे। बीजेपी नेता 4 बार विधायक रहे थे। मदनलाल खुराना ने 2003 के विधानसभा चुनावों में हार के बाद दिल्‍ली बीजेपी प्रमुख के पद से इस्‍तीफा दे दिया था। इसके बाद वे 2004 में राजस्थान के राज्यपाल भी रहे।

-

दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद कुमार ने ट्विट कर मदनलाल खुराना के आकस्मिक निधन पर शोक जताते हुए कहा - मदनलाल खुराना निधन समाचार सुन कर बेहद दुःख हुआ। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।'

वहीं खुराना के निधन पर शोक जताते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि , 'हम सभी दिग्गज नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुरानाजी के निधन की खबर सुनकर दुखी हैं। उनके सम्मान में दिल्ली सरकार दो दिन का राजकीय शोक मनाएगी।' 

बता दें कि दो महीने पहले ही खुराना के बड़े बेटे विमल खुराना का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनकी उम्र 55 वर्ष थी।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!