पूर्व भारतीय कप्तान अजीत वाडेकर का निधन

Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 10:10 AM IST

सुर्खियां

पूर्व भारतीय कप्तान अजीत वाडेकर का निधन

77 साल की उम्र में निधन
Aug 16, 2018, 2:08 pm ISTNationAazad Staff
Ajit Wadekar
  Ajit Wadekar

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजीत वाडेकर का बुधवार रात मुंबई के जसलोक हॉस्पिटल में निधन हो गया। विदेश में सीरीज जीतने वाले वाडेकर भारत के पहले कप्तान थे। इन्होने 1966 में भारत के लिए पहला टेस्ट खेला था। आठ साल के करियर में उन्होंने 37 टेस्ट खेले। उन्होंने टेस्ट में एक शतक और 14 अर्धशतक की मदद से कुल 2113 रन बनाए। अजीत वाडेकर को 1967 में अर्जुन अवॉर्ड और 1972 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था

1971 में अजीत वाडेकर की अगुआई में भारत ने इंग्लैंड में अपनी पहली टेस्ट सीरीज फतह की। 3 टेस्ट मैचों की सीरीज को भारत ने 1-0 से जीता था। यह विदेश में भारत की पहली जीत थी। इसी साल टीम इंडिया वाडेकर की कप्तानी में इंग्लैंड दौरे पर गई। यहां उसने इंग्लैंड को 2-0 से हरा दिया। वाडेकर की गिनती भारत के सफल कप्तानों में होती है। वाडेकर बाएं हाथ के बल्लेबाज व कुशल फील्डर थे। उनका अंतररराष्ट्रीय करियर 8 वर्ष का रहा। वाडेकर ने कुल 18 दलीप ट्रॉफी मैच खेले जिनमें 6 में वह वेस्ट जोन के कप्तान रहे।

- ...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!