चारा घोटाले में फैसला आज, बढ़ सकती है लालू की मुश्किले

Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 10:04 PM IST

सुर्खियां

चारा घोटाले में फैसला आज, बढ़ सकती है लालू की मुश्किले

चारा घोटाला मामले में 22 लोगों पर दायर है मुकदमा, कोर्ट आज सुना सकती है फैसला।
Dec 23, 2017, 9:45 am ISTNationAazad Staff
Lallu yadav
  Lallu yadav

चारा घोटले मामले में आज सीबीआई की विशेष अदालत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा सहित 22 लोगों पर फैसला सुनाएगी। न्यायाधीश ने सभी अभियुक्तों को कोर्ट में व्यक्तिगत तौर पर हाज़िर रहने को कहा है। लिहाजा शुक्रवार की शाम ही लालू प्रसाद रांची पहुंच गये थे।

लालू के साथ उनके बेटे बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी समेत आरजेडी के कई नेता भी रांची आए हैं। देवघर कोषागार से 84.54 लाख रुपये की अवैध निकासी से जुड़े इस मुकदमे (आरसी 64ए/96) में 15 दिसंबर को दोनों पक्षों की बहस पूरी हुई थी।

-

बहरहाल इस मामले में फैसला सुनाया जाना है। रांची में लालू की पैरवी कर रहे अधिवक्ता प्रभात कुमार ने बीबीसी को बताया कि अभियुक्तों के ख़िलाफ़ मुख्य तौर पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 120 बी, 467, 470 के अलावा भ्रष्टाचार निवारण क़ानून की धाराएं भी लगाई गई हैं। वहीं इस मामले में लालू यादव के वकील प्रभात कुमार के मुताबिक इस मुकदमे से उन लोगों को बरी होने की उम्मीदें हैं।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!