पूर्वोत्तर राज्यों के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 09:32 PM IST

सुर्खियां

पूर्वोत्तर राज्यों के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मेघालय और असम के कई जिलों में तीन दिन के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
Jun 14, 2018, 2:57 pm ISTNationAazad Staff
Rains
  Rains

दक्षिणी पश्चिम मानसून पूर्वोत्तर के अधिकांश हिस्से तक पहुंच गया है। भारी बारिश से त्रिपुरा और मिजोरम के कई इलाको में बाढ़ की स्थिती बनी हुई है। वहीं मिजोरम में कई जगहों पर भूस्खलन के चलते राजमार्ग भी बंद कर दिए गए हैं।  बाढ़ से प्रभावित करीब 400 परिवारों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पर भेज जा चुका है।

वहीं, असम में भी तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। सुरक्षा के लिहाज से , मणिमुर में गुरुवार तक के लिए स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। आपदा प्रबंधन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं।

-

लगातार हो रही बारिश से कई जगह भूस्खलन होने के चलते राजधानी आइजोल राष्ट्रीय राजमार्ग से कट गया है। सबसे ज्यादा त्रिपुरा में बाढ़ ने तबाही मचाई है। सीएम बिप्लब देब ने इन इलाकों का हवाई सर्वेक्षण भी किया। उन्होंने लोगों से निचले इलाके से निकलकर सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में जाने की अपील की है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!