Monday, Jun 22, 2026 | Last Update : 04:49 AM IST
ग्रीस की राजधानी एथेंस में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जन जीवन अस्त वयस्थ हो रखा है। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में बाढ़ का कहर है। अब तक इस बाढ़ की चपेट में तकरीबन 15 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई लोगों अपनों से बिछड़ गए है। बाढ़ के कारण कई लोग को पलायन करना पड़ रहा है।
बीजली व यातायात के साधन भी ठप हो चुके है। इसके साथ ही बाढ़ से जानमाल की काफी हानी हुई है। कई घरो में पानी और उसके साथ कीचड़ के आने से काफी बर्वादी हुई है।राज्य में भुखमरी जैसी स्थिति पैदा हो चुकी है।
-मंदरा, निया पेरामोस और मेगारा जैसे औद्योगिक शहर सबसे अधिक प्रभावित हुए।आपदा बहुत बड़ी है। ‘ईआरटी’ ने बताया कि करीब ३७ घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और कई अभी भी लापता हैं।
बाढ़ के कहर से बचाने के लिए राहत कार्य लोगों को सुविधा मुहया कराने में जुट गई है। वहीं ग्रीस के प्रधानमंत्री ने इस प्राकृतिक हादसे पर दुख जताया है और देश के पश्चिमी एट्टिक भाग में आपात घोषित किया गय है। सरकार इस प्राकृतिक घटना से निपटने के लिए अपनी मंत्रिमंडल की आपात बैठक भी बुलाई है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!