दिल्ली : बवाना इंडस्ट्रियल इलाके की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां

Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 08:09 PM IST

सुर्खियां

दिल्ली : बवाना इंडस्ट्रियल इलाके की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां

दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से आसपास के इलाकों से लोगों को हटाने का काम जारी है।
Nov 15, 2018, 9:59 am ISTNationAazad Staff
Fire
  Fire

दिल्ली के इंडस्ट्रियल एरिया बवाना में स्थित एक फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई. कर्मचारियों से सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां आग पर काबू पाने में अभी तक जुटी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग अभी भी तेजी से फैल रही है। वहीं मौके पर पुलिस भी पहुंच चुकी है। सुरक्षा के लिहाज से आसपास के इलाकों से लोगों को हटाने का काम जारी है।

हालांकि कि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की जा रही है। फैक्ट्री के कर्मचारी भी फायर ब्रिगेड की टीम के साथ बचाव कार्य में लगे हुए हैं। आग इतनी भीषण है कि आसपास दूसरी फैक्टरियों के कर्मचारी भी मदद में जुटे हुए हैं।  सुरक्षा के लिहाज से आस-पास के इलाकों से लोगों को हटाया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक इस आग में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।  आज सुबह आग लगने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

- ...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!