Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 08:10 PM IST
मुंबई में एक बार फिर आग लगने की खबर सामने आई है। गुरुवार देर रात बांद्रा के शास्त्री नगर के एक स्लम इलाके में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़िया मौके पर पहुंच गई। मिली जानकारी के मुताबिक यहां देर रात अचानक आग लगी जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियों रवाना हो गई।
दमकल विभाग के कर्माचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया है। आग लगने का अभी तक पता नहीं चला है। वहीं आग से किसी की जान जाने या घायल होने की अभी कोई खबर नहीं मिली है।
-बता दें कि, इससे पहले 30 अक्टूबर को बांद्रा इलाके में ही फायर स्टेशन के सामने लालमती झुग्गियों में लेवल तीन की आग लग गई थी, जिसमें भारी नुकसान हुआ था। बताया गया था कि यह आग झुग्गियों में सिलेंडर भी फटने की वजह से लगी थी।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!