Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 10:12 PM IST
मुंबई के कमला मिल्स कंपाउंड स्थित मोजो बिस्ट्रो लाउंज नामक रेस्टोरेंट में देर रात को भीषण आग लग गई। इस हादसे में लगभग 15 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में ज्यादा तर लोगों की हालत गंभीर बताया जा रहा है, इनमें ज्यादा तर महिलाएं शामिल है। ईलाज के लिए घायलों को नजदीकी केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने इस घटना को लेकर रेस्टोरेंटके मालिकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक रेस्टोरेंट मालिकों और कर्मचारियों की तरफ से बड़ी लापरवाही बरती गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि, गुरुवार देर रात कमला मिल कंपाउंड स्थित मोजोज बिस्ट्रो लाउंज में अचानक आग लग गई। हांलाकि हादसे की असली वजह अभीतक सामने नहीं आई है।
-इस घटना के बाद देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा कि मुंबई में आग की घटना विचलित करने वाली है। पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं। राहत और बचाव का काम करने वालों का आभार है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!